सबलगढ़: सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी चार मेडिकल ऑफिसर, 5 विशेषज्ञ पद खाली; ओपीडी में इलाज प्रभावित
सबलगढ़ सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी कक्ष खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को इलाज के बिना निराश लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं वर्तमान में, अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के चार पद खाली हैं।