बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर को लेकर डीएम ने की बैठक, जिला स्तरीय अधिकारी बीएलओ व सुपरवाइजर के कार्यों की करेंगे निगरानी
कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने SIR की निगरानी के लिए नामित किए गए अधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को आयोजित इससे बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र समयबद्ध रूप से पहुंचे तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।