बहराइच: डीएसएल ग्रीन सिटी कालोनी में नन्द के घर से ₹50 लाख के ज़ेवर चोरी के मामले में आरोपी भाभी को किया गया गिरफ्तार
थाना दरगाह क्षेत्र स्थित डीएसएल ग्रीन सिटी कॉलोनी में मेहमान बनकर अपनी नंद के घर पहुंची भाभी ने अपने ससुर और बेटे के साथ मिलकर 50 लाख के गहनों को चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए सोमवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी भाभी ने नन्द को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और घटना को अंजाम दिया जिसे गिरफ्तार किया गया है।