अनूपगढ़: अनूपगढ़ के एडीएम कार्यालय के सामने व्यापारियों और किसानों ने ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन
सरकार ने एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए स्लॉट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जिसका विरोध नई धान मंडी के व्यापारी, मजदूर, किसान कर रहे हैं। आज एडीएम कार्यालय के सामने स्लॉट,बायोमेट्रिक प्रक्रिया का ताली बजाकर विरोध किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि सरकार ने पुरानी प्रक्रिया से खरीद नही की तो आंदोलन होगा।