अमझोर में साइबर ठगी, ओटीपी लेकर खाते से 40 हजार उड़ाए। अमझोर थाना क्षेत्र के जागोडीह गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने ओटीपी हासिल कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित संतोष कुमार शर्मा को ठगी की जानकारी तब हुई, जब खाते से राशि डेबिट होने का मैसेज आया।