रायबरेली: बदई के पुरवा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया
रायबरेली में छुटपुट बारिश के दौरान बाइक चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं देखने को मिली ,रायबरेली कानपुर हाईवे पर गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के बदई का पुरवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने की है।जहां एक बाइक सवार छुटपुट बारिश से भीगी हुई सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दी जिसके चलते अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और रफ्तार इतनी अधिक थी कि बाइक घिसटते हुए घायल हुआ।