प्रखंड के प्रसिद्ध गर्म जल कुंड बलबल में श्रद्धालुओं व ग्रामीणों द्वारा स्नान के दौरान साबुन, सर्फ एवं शैंपू के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन इस पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई और धड़ल्ले से गर्म जल कुंड में सर्फ, साबुन व शैंपू का प्रयोग किया जा रहा है। यह प्रतिबंध पर्यटन निदेशालय झारखंड सरकार के निदेशक के आदेश के आलोक में सिमरिया अनुमंडल पद