चंदौली: नगर की बदहाल व्यवस्था पर अधिवक्ता ने उठाए सवाल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की बदहाल सड़कों, नालियों व सफाई व्यवस्था पर अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम विजय त्रिवेदी को ज्ञापन देकर स्वकर वसूली रोकने की मांग की। पाठक ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि सुविधाएं नहीं मिलने पर लोग परेशान हैं। समस्या न सुलझी तो आंदोलन की चेतावनी दी।