पहाड़ी: पहाड़ी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 साल से फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 2 साल से फरार आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पास से दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी एंड्रॉयड मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी व आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।रविवार शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी।