चिड़ियावासा ग्राम पंचायत के बुधवार सुबह 11बजे अटल सेवा केंद्र में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला न्यायाधीश कौशल सिंह द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर गांव के प्रशासक दीपक डोडियार,ग्राम विकास अधिकारी विनय व्यास,मंडल अध्यक्ष भाजपा हेमंत पंड्या, विधायक प्रतिनिधि अशोक पंड्या, तोलारामजी निनामा मौजूद रहे।