चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव गदनपुरा के पास जंगल में बाईक सवार दो भाइयों पर गुलदार ने झपटा मारकर किया घायल
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव बवनपुर निवासी अभिषेक अपने भाई नितिन के साथ बाईक से दवाई लेकर गांव गदनपुरा से लौट रहे थे।रास्ते मे गुलदार ने झपटा मारकर घायल कर दिया।करीब 100 मीटर तक गुलदार उनकी बाईक के पीछे भी भागा।दोनों घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।