महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला की तबीयत बिगड़ी, जांच जारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एक महिला शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया।
घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस की आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है। जैसे ही आधिकारिक अपडेट मिलेगा, उसे भी साझा किया जाएगा।
#Chhatarpur #Maharajpur #MadhyaPradesh #BundeliBhaukaalNews #BreakingNews