कलेर: कलेर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान का जिला स्तरीय आयोजन
Kaler, Arwal | Aug 2, 2026 कलेर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में MY Bharat, अरवल द्वारा "नशा मुक्त युवा-विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।