विदिशा नगर: वर्ष 2022-23 मे जारी दो शराब दुकानो से बकाया 295470₹ बसूली के लिए राजसात सामग्री की शुक्रवार को आबकारी आफिस हुई नीलामी
वर्ष 2022-23 में पुरनपुरा और अहमदपुर रोड की शराब दुकानों की नीलामी में वनिशा मिनरल्स को आवंटन किया गया था। इस समूह पर उस वर्ष की बकाया 295470 राशि की वसूली के लिए आबकारी कार्यालय में शुक्रवार को राजसात सामग्री की नीलामी की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संतोष बिटोलिया, जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही और सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य मौजूद रहे।