मानसी: रोहियार पंचायत के बंगलिया में बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद किया गया रेफर
Mansi, Khagaria | Mar 25, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया में सोमवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रोहियार पंचायत अंतर्गत बंगलिया गांव के रहने वाले अंकित कुमार के रुप में हुई है।