सोमवार को 1बजे दिन में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत से आए अनुरक्षकों ने अपने लंबित बकाया मानदेय की राशि की भुगतान को लेकर प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अनुरक्षकों ने बताया की बार-बार वीडियो द्वारा आश्वासन दिया गया लेकिन मानदेय की राशि अभी तक हम लोग को नहीं मिली। इसलिए आज से प्रखंड क्षेत्र के सभी अनुरक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।