गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला सूबे का दूसरा सबसे ठंडा शहर, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
गया जिला में ठंड ने जनवरी महीने के पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।दिन का पारा 4 डिग्री ऊपर चढ़ा जिससे कड़ाके की सर्दी से तो थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम होते हीं कनकनी बढ़ गई है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि मंगलवार को गया जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा पहुंचा था।सूबे में दूसरा सबसे ठंडा शहर गया रहा हैं।