गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में सामाजिक संस्था ने आजाद बीघा, नियाज़ीपुर व कुजापी में 1000 कंबल बांटे, ज़रूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
बुधवार को सुबह 8:00बजे गया जिले में जारी कड़ाके की ठंड के बीच काउंसिल ऑफ मगध वीमेन एम्पावरमेंट (COMWE) द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए बुधवार को परैया प्रखंड के आजाद बिगहा, नेयाजीपुर एवं कुजापी क्षेत्रों में मेगा कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से 1000 से अधिक वंचित, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।