देेेवरिया: देवरिया में इजरही चौराहे के पास दिनदहाड़े लूट, महिला से 40 हजार और जेवरात भरा बैग छीना, महिला के हाथ में आई चोट
Deoria, Deoria | Jun 7, 2025 देवरिया जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की गीता चौहान जब ई-रिक्शा से बहन के घर जा रही थीं, तभी इजरही चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 40 हजार रुपये और कीमती आभूषण थे। छीना-झपटी में महिला के हाथ में चोट भी आई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।