रामपुर: पहाड़ी गेट चौराहे पर तीन दशक पहले बनी 30 दुकानों को नगर पालिका की टीम ने अवैध बताकर किया ध्वस्त
Rampur, Rampur | May 8, 2025 पहाड़ी गेट चौराहे पर तीन दशक पहले बनी 30 दुकानों को नगर पालिका की टीम ने 7JCB की मदद से अवैध बता कर ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अभी भी जारी है। कार्रवाई के दौरान दुकानों का मालवा भी हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह 11:30 बजे शुरू हुई, और अभी भी कार्रवाई चल रही है।नगर पालिका EO ने कहा लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया था जिसे हटाया गया।