आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार को एक और ऐतिहासिक सम्मान प्राप्त हुआ है। आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला द्वारा 15 नवंबर 2025 को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें लाइफटाइम एक्सेप्शनल कंट्रीब्यूटर अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनके लंबे समय से चले आ रहे असाधारण योगदान, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए दिया गया।