बदायूं: उझानी में घंटाघर चौराहा पर दुकान से नलकी खरीदते समय सिलाई कारीगर की गिरकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला 40 वर्षीय महीपाल पुत्र भगवान दास सिलाई का काम करता था। वह कस्बा उझानी के घंटाघर चौराहा पर एक दुकान से नलकी खरीद रहा था तभी अचानक वह सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गईं और महिपाल को आनन फानन में उझानी सीएचसी लेकर पहुंची । जहां चिकित्सकों ने महिपाल को मृतघोषित कर दिया ।