खुर्जा: श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा के नवनिर्वाचित मुख्य संरक्षक डीसी गुप्ता को सर्वसम्मति से घोषित किया गया
श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) शाखा खुर्जा का वार्षिक चुनाव संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी, संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल की उपस्थिति में सिकन्द्राबाद रोड, खुर्जा पर संपन्न हुआ।इस अवसर पर सर्वसम्मति से समाजसेवी डीसी गुप्ता "कांटे वाले" को मुख्य संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। जानकारी सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे दी गई।