गैरतगंज: दिव्यांगों की आवाज़, समाजसेवी नवाब कुरैशी नहीं रहे
रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले नवाब कुरैशी (छोटे) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा।