शहपुरा: चौरई के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हादसा, चालक घायल, शहपुरा अस्पताल में इलाज जारी
जबलपुर जिले के चौरई के पास मोटरसाइकिल अचानक रफ्तार के साथ अनियंत्रित हो गई और हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक घायल हो गया घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक युवक रविवार रात 9:00 बजे जबलपुर से अमनी पिपरिया जा रहा था उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया और घायल हो गया ।