जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। रविवार रात करीब 8 बजे मानसिक रूप से परेशान युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गेट तोड़कर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा। जीवित होने की उम्मीद में परिवार के लोग युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई लेकर पहुंचे ।