गभाना: गभाना क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व, भंडारे का आयोजन हुआ
गभाना क्षेत्र में सोमवार को दशहरा पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग गंगा तटों पर पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर धर्मलाभ अर्जित किया।