बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह की अध्य्क्षता में दिशा की बैठक आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की अध्य्क्षता में जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की बैठक सोमवार की दोपहर 01:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान से हुई. इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को पुस्तक देकर स्वागत किया गया एवं अन्य सभी अतिथियों का उप विकास आयुक्त द्वारा स्वागत किया गया.