रामगढ़ शेखावटी: वार्ड नंबर 23 में मुख्य सड़क पर जलभराव से लोग हुए परेशान बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के वार्ड नंबर 23 में मुख्य सड़क पर हुए जल भराव से यहां रहने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव के चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो सका है।