मंगलवार को नटेरन के ग्राम रावण मे कथा का आयोजन था, इस दौरान सागर जिले के बंडा मे रहने वाले चंद्रभान कथा सुनाने आए थे। कथा के बाद गांव में ही पेड़ पर उन्होंने फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उनकी मौत हो गई वहीं परिजनों के आने के बाद बुधवार को विदिशा के मेडिकल कॉलेज में शव का पीएम कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे।