सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंकुर स्टील प्लांट में तेज धमाका, धमाके की आवाज सुनकर मची अफरा-तफरी, 1 कर्मी घायल
सहजनवा के गीडा थानाक्षेत्र के स्टील फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई, धमाका स्क्रैप भट्टी में खराब सिलेंडर को डालने के दौरान हुआ ऐसा बताया जा रहा है, इस सिलेंडर का नेपुल नहीं निकला था जिसके वजह से आग में पड़ते ही, ये तेज धमाका हुआ, इसमें एक कर्मी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।