उतरौला: नवरात्रि के दूसरे दिन, माँ दुर्गा की ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को माता के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना भक्तिभाव से की गई। इस अवसर पर दुर्गा मंडपों व कई घरों में विधिवत रूप से माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। दुर्गा मंडपों में पूजा को लेकर सुबह के समय काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उधर, दुर्गा पूजा को लेकर नगर की विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सजावट,