उतरौला: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री आजम खान की रिहाई पर सपाइयों ने उतरौला में बांटी मिठाई
उतरौला/बलरामपुर मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री आज़म खां की रिहाई की खबर मिलते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एजाज मलिक नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने आसाम रोड चौराहे पर एकत्र होकर मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।