टिकारी: फतेहपुर से 3 लीटर व फूल चंद बिगहा से 6 लीटर देशी महुआ शराब के दो युवक हुए गिरफ्तार, FIR दर्ज कर दोनों को भेजा गया जेल
Tikari, Gaya | Jul 4, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के फूलचंद बिगहा से पुलिस ने 6 लीटर देसी महुआ शराब के साथ युवक कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं फतेहपुर गांव से 3 लीटर देसी महुआ शराब के साथ युवक किशोरी चौधरी को गिरफ्तार किया गया। SHO ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत FIR दर्ज किया गया है। आरोपी युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।