झालरापाटन: गोमती सागर तालाब की सफाई की गई, झालरापाटन में स्वच्छता का संदेश देने के लिए निकाली गई रैली
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' के तहत रविवार को झालरापाटन गोमती सागर तालाब के घाटों और पानी की सफाई की गई। नगर पालिका की ओर से इस दौरान तालाब में फैली गंदगी को हटाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा किया जिसमें शहर वासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक सोनू राणवा के नेतृत्व में सफाई की।