रामपुर: शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
Rampur, Rampur | Nov 14, 2025 शुक्रवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आई.जी.आर.एस. (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।