रामपुर: ग्राम भैसोड़ी में बस की टक्कर से 45 वर्षीय फल विक्रेता की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Nov 14, 2025 शुक्रवार को दोपहर दो बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी 45 वर्षिय ज़हीर अहमद फल का ठेला लगाते थे। ज़हीर चक्की से आटा लेने गए थे। सब्ज़ी मंडी के निकट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ज़हीर की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।