घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में रक्तदान महादान का संदेश देने निकली जागरूकता रैली, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रक्तदाताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया।