डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को कजराहां से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मकसूदपुर कररिया पंचायत के कजराहां गांव से 2 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त विकास कुमार मद्य निषेध कांड में पिछले 2 साल से फरार चल रहा था।