बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर में रविवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा रहा। पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों को बाजार में जाम और भीड़ के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई श्रद्धालुओं को दूरी पैदल तय कर मंदिर पहुंचना पड़ा।