तरारी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सिकरहटा और तरारी थाना पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। सोमवार की शाम 6:00 के करीब दी गई जानकारी के अनुसार सिकरहटा थाना पुलिस ने पूर्व मामलों में फरार वारंटी दो युवकों को गिरफ्तार किया।