मेरठ: गंगा नगर में बुलेट की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, नशे में धुत सवार ने मारी टक्कर, युवती की हुई मौत, सिलाई सीखने जा रही थी
Meerut, Meerut | May 5, 2026 मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग पर नशे में धुत एक बुलेट सवार युवक ने पीछे से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार युवती प्रियंका का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।