पटेल सेवा संघ की चूड़ा दही भोज में पहुंचे RCP सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे RCP सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक भी बताया है। कहा जा रहा है कि RCP सिंह एक बार फिर से जदयू का दामन थाम सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले ही RCP सिंह ने प्रशांत किशोर का दामन थामा था