मेहगांव: गंज बाजार गोहद में अज्ञात कारणों के चलते दो दुकानों में लगी अचानक आग। लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।
Mehgaon, Bhind | Aug 6, 2024 गंज बाजार गोहद में दो दुकानों में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।फरियादी सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गंज बाजार गोहद में मेडिकल स्टोर एवं ऑनलाइन का कार्य करते हैं।जिसमें दुकान के अंदर अचानक आग लगने से लगभग 12 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वही सुरेंद्र गुप्ता का 1 लाख रुपए का सामान जल गया।कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।