मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सींगपुरा गांव में घूरा डालने से रोकने पर फरियादी के घर के सामने की मारपीट,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Aug 3, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी रण विजय उर्फ बंटू चौहान पुत्र कोक सिंह निवासी सींगपुरा अमायन ने पुलिस को बताया।घूरा डालने से रोकने पर फरियादी के घर के सामने साहब सिंह, उपेंद्र सिंह, एवं अशोक सिंह निवासी सींगपुरा ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।