मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र के गहेली गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, दर्ज हुआ मामला
Mehgaon, Bhind | Aug 4, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी प्रदीप पुत्र विसम्बर बाथम निवासी गहेली ने पुलिस को बताया।कि आपसी मुंहबाद के चलते महेंद्र बाथम, इंद्रवीर बाथम ,रामबेटी बाथम निवासी गहेली ने फरियादी के घर के सामने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। तथा खंडा मारा।जिससे चोटें आई ।अमायन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।