सिरोंज: तहसील कार्यालय में एसडीएम ने बीएलबीसी की बैठक में ऋण योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए
सिरोंज विकासखंड में बीएलबीसी की बैठक का आयोजन सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी की अध्यक्षता मे तहसील कार्यालय में किया गया। उक्त बैठक में लीड बैंक ऑफिसर बीएस बघेल सहित समस्त बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।