चित्तौड़गढ़: दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात सीकर की गैंग ने अंजाम दी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी 150 फीट गहरे कुएं में फेंकी
गत दिनों निम्बाहेड़ा में दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात सीकर की गैंग ने अंजाम दी थीं. कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार व एक बाल अपचारी डिटेन को डिटेन किया है। आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला भी शामिल हैं। पुलिस ने 150 फिट गहरे कुएं से चोरी का माल आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बरामद की है।