सीतापुर: बिसवां चौराहे के पास सब्जी लेने जा रहे 17 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के बिसवां नगर क्षेत्र के चौराहे पर सड़क पर पैदल सब्जी लेने जा रहे 17 वर्ष के किशोर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था दर्दनाक हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। तहकीकात भी जारी है।