राजगढ़ी: पुलिया बहने के बाद कमल नदी को पार कर नगदी फसलों को सड़क तक पहुंचा रहे तलड़ा के ग्रामीण, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर
नौगांव के तलड़ा गांव के ग्रामीणों ने कमल नदी पर लकड़ी की अस्थाई पुलिया बना रखी थी। जो दो दिन पहले नदी का जलस्तर बढ़ने से बह गई थी। ग्रामीण नगदी फसल को सुनारा छानी मोटर मार्ग तक पहुंचाने के लिए महिलाएं पीठ में टमाटर से भरे कंडी के साथ मानव श्रृंखला बना कर कमल नदी को पार कर रही हैं।